चने की दाल और टमाटर की चटनी
चने की दाल और टमाटर की चटनी चटनी एक ऐसी रेसेपी हैं जो छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग व्यक्तियों सभी को पसंद हैं। चटनी के बहुत सारे औषधीय गुण हैं क्यूंकि इसको बनाने में डाली जाने वाली सामग्री आमतौर पर कच्ची होती हैं। अगर खाने के साथ चटनी मिल जाए तो खाने का स्वाद और बढ़ जाता हैं। इसलिए आज हम चने की दाल और टमाटर की चटनी बनयेंगे। The Family's Corner सामग्री-- टमाटर -3-4 (मीडियम साइज के) चने की दाल - 1/2 कप कच्चा नारियल - 1/2 (आधा ) लाल मिर्ची - 1/4 छोटा चम्मच नमक - स्वादानुसार तेल - 1 चम्मच तड़के के लिए -- हिंग - 1 चुटकी राई - 1 चुटकी कड़ी पत्ता - 5-6 पत्ते तेल - 1/2 छोटा चम्मच बनाने की विधि-- एक पैन में तेल गरम करे, गरम होने पर टमाटर के टुकड़े तेल में डाले , 2-3 मिनट के लिए फ्राई करें। फ्राई किए टमाटर को एक बर्तन में निकाल ले,अब चने की दाल को भी 2-3 मिनट के लिए फ्राई करें। अब मिक्सी जार में फ्राई किए टमाटर, चने की दाल, कच्चा नारियल, लाल मिर्ची पाउडर , नमक डाल कर अच्छे से पीस लें। चटनी को ...