आइसक्रीम
आइसक्रीम की आसान रैसिपि How To Make Ice Cream आइसक्रीम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता हैं, आए भी क्यों न, आइसक्रीम होती ही हैं इतनी टेस्टी । तो चलिये बनाते है घर बैठे ही टेस्टी आइसक्रीम । Ghar Ka Khana Recipes आइसक्रीम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री Ingrediants For Making Ice Cream दूध - 1/2 लीटर कस्टर्ड पाउडर - 2 चम्मच दूध मलाई - 2 कप चीनी - 7-8 चम्मच इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच आइसक्रीम बनाने की विधि Procedure For Making Ice Cream -- सबसे दूध को गरम कर लें, उबाल आने पर इसमे से आधा कप दूध अलग से रख लें। अब इसमे दूध की मलाई डालें और अच्छे से चलाये जिससे मलाई पूरी तरह से दूध में मिल जाए। अब दूध को 10 मिनट तक लगातार चलते रहे ताकि दूध लगे नही। अब इसमे चीनी, इलायची पाउडर डाल दे। 10 मिनट बाद जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए तब आधा कप दूध (जो ठंडा हो चुका हैं ) में कस्टर्ड पाउडर डाले और अच्छे से मिलाये , इसमे गुठलियाँ नही रहनी चाहिए। अब इसे धीरे-धीरे गरम दूध में मिलाये और दूध को लगभग 3-4 मिनट तक चलाये ,अब इसे ठंडा होने के लिए रख...