बेसन ढोकला इन कुकर

कुकर में बनाएँ बेसन ढोकला Besan Dhokla In Cooker

ढोकला मुख्यत एक गुजराती व्यंजन हैं। बेसन ढोकला खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और हल्का होता हैं। इसमे बहुत कम तेल का प्रयोग किया जाता हैं।  हम यहाँ ढोकला बना रहे  है बड़े ही आसान तरीके से।



आवश्यक सामग्री-Ingrediants For Making Besan Dhokla

  • बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
  • हल्दी - 1/6 छोटी चम्मच 
  • हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच 
  • अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • नींबू का रस - 2 छोटी चम्मच (2 मीडियम आकार के नींबू )
  • ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
  • नमक - स्वादानुसार 

ढोकला के लिए तड़का-Tadka For Dhokla

  • तेल - 1 छोटी चम्मच 
  • राई -   1/2 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 - 3 ( लम्बाई में काट ले )
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • पानी - 1/2 आधा कप 
  • नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - 1 बड़ी चम्मच (बारीक काटा हुआ)

बेसन ढोकला बनाने की विधि - How to prepare Besan Dhokla

  • ढोकला बनाने के लिए सबसे फले बेसन को एक बर्तन में  लेकर उसमे हल्दी पाउडर ड़ाले। अब इसमे थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोलिए। (इसमे गुठलियाँ नही रहनी चाहिए ) घोल को एक चम्मच में लेकर चेक करे, अगर घोल एक साथ चम्मच से नीचे गिरता हैं तो उसमे पानी की मात्रा सही हैं, हमे इसे ओर पतला नही करना हैं।अब इसे ढककर 20 मिनट के लिए रख दें।
  • कुकर को 10 मिनट पहले ही गरम होने के लिए रख दे। इसमे एक गिलास पानी ड़ाले और इसके तल में एक कटोरी (आधी पानी से भरी हुई) रखे।
  • कुकर के ढक्कन से सिटी हटा दे और कुकर को बंद कर दे।
  • अब जिस भी बर्तन में आपको बेसन ढोकला बनाना हैं ( प्लेट) उस बर्तन को तेल लगाकर चिकना कर लें।
  • अब बेसन के घोल में नीबू का रस, नमक, हरी मिर्च का पेस्ट, अदरक पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाये।अब इस मिश्रण में ईनो साल्ट डालिये और मिश्रण को चलाइये जैसे ही मिश्रण में एअर बबल आ जाय तुरन्त मिश्रण को प्लेट में डालिए ।
  • इसे अब कुकर में कटोरी के ऊपर प्लेट को रख कर कुकर का ढक्कन लगा दें, और मीडियम आंच पर ही 20-25 मिनट तक पकने दें।
  •  ढोकला पक चुका हैं, (पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये,मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है तो बेसन का ढोकला बन गया है, गैस बन्द कर दें)। अब इसे दूसरे बर्तन में निकाल कर चौकोर टुकड़े में काट लीजिये ।

बेसन ढोकला के लिए तड़का तैयार करे -Tadka For Besan Dhokla


  • अब एक कढ़ाई में तेल गरम करे, और तेल में राई डालें फिर हरी मिर्च डाल कर फ्राई करे। 
  • अब आधा कप पानी में चीनी और नमक घोल कर डालें उबाल आने पर नींबू का रस डाले और  गैस बंद कर दें।
  • अब तड़के को ढोकले के ऊपर चम्मच की सहायता से अच्छे से डाल दें।
  • तड़का डालने के बाद ढोकले को 7-8 मिनट तक रखे फिर उस पर बारीक कटा धनियाँ डाले। 
  • बेसन ढोकला तैयार हैं खाने के लिए।

सुझाव --


  • ढोकले को ज्यादा ठंडा या ज्यादा गरम नही खाये इसे नॉर्मल तापमान पर ही खाएं।
  • इसे धनिया चटनी, इमली की चटनी के साथ खाएँ।

Comments

Popular posts from this blog

बिना अरारोट के घर पर बनाए स्पंजी रसगुल्ले🥣

कुरकुरे चना मसाला

बिना इमली के बनाएं खट्टी मीठी चटनी