रूहफजा मावा आइसक्रीम

रुहफजा मावा आइसक्रीम

आइसक्रीम छोटे - बड़े सभी को पसंद होती हैं। गर्मियों के मौसम में ठंडी ठंडी आइस क्रीम खाने के लिए मिल जाए तो क्या कहना। बच्चो को रंग बिरंगी दिखने वाली आइसक्रीम बहुत पसंद आती है तो आज हम रूहअफजा से आइसक्रीम ।

आवश्यक सामग्री Ingredients For Icecream


  • दूध - 1/2 लीटर
  • चीनी - 6-7 चम्मच
  • बादाम - 4-5 स्लाइस लिए हुए
  • पिसा हुए नारियल - 2 चम्मच
  • रूहअफजा - 6-7 चम्मच

रूहअफजा मावा आइसक्रीम बनाने की विधि -


  • एक भारी तल के बर्तन में दूध को धीरे धीरे चलाते हुए गरम करें। जब दूध की मात्रा आधी हो जाए तब इसमें चीनी मिलाएं और बादाम डाले।
  • गैस बंद करके दूध को ठंडा होने दें, दूध के ठंडा होने पर इसमें रूहअफजा मिलाएं और मिक्सी जार में 20 सेकंड तक चलाए।
  • अब छोटे साईज के गिलास में दूध को डाले और उसके ऊपर एल्यूमनियम फॉइल लगा दें।
  • बीच में हलका सा कट लगाकर आइसक्रीम स्टिक लगा दें।
  • अब इन्हें फ्रीजर में 8-10 घंटे के लिए जमा दें।
  • आइस क्रीम को गिलास से निकाले और पिसे हुए नारियल के पाउडर में लपेटे।
  • रूहअफजा मावा आइसक्रीम खुद भी खाए और बच्चो को भी खिलाएं।

सुझाव Suggestion


  • आप इसमें कस्टर्ड पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • दूध को गाढ़ा करने के लिए मावे का इस्तेमाल कर सकते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

बिना अरारोट के घर पर बनाए स्पंजी रसगुल्ले🥣

कुरकुरे चना मसाला

बिना इमली के बनाएं खट्टी मीठी चटनी