लौकी के कोफ्ते

लौकी/घीया के कोफ्ते - Lauki/ghiya Ke Kofte Recipe

अकसर बच्चों को लौकी/घीया की सब्जी पसंद नही होती। लेकिन अगर हम उन्हे लौकी के कोफ्ते बनाकर खिलाये तो वो बड़े चाव से खाएँगे।  

तो आइये आज हम लौकी के कोफ्ते ( Lauki Ke Kofte) बनायें।


The Family's Corner


कोफ्ते बनाने की आवश्यक सामग्री -

  • लौकी -  500ग्राम (कद्दूकस की हूई)
  • बेसन -  50 ग्राम (1/2 कप)
  • हरी मिर्च -  1-2  (बारीक काट लीजिये)
  • अदरक -  1/2  इंच लम्बा टुकड़ा  (बारीक काट लीजिये)
  • लाल मिर्च - 1/4 टेबल स्पून 
  • हरा धनियाँ -  (बारीक कटा हुआ )
  • अजवाइन -  एक चुटकी
  • हिंग -  एक चुटकी
  • नमक -  स्वादानुसार 
  • तेल -  तलने के लिये 

ग्रेवी के लिए सामग्री-

  • टमाटर - 4 (मीडियम साइज)(बारीक कटा हुआ)
  • प्याज - 2  (मीडियम साइज)
  • हरी मिर्च -2-3
  • अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • दही - आधा कप
  • क्रीम या मलाई - आधा कप(ऑप्शनल)
  • तेल -  1 - 2 टेबिल स्पून
  • हींग  - 1 चुटकी
  • जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • दालचीनी का टुकड़ा - 1 इंच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियाँ पाउडर - 1 छोटी  चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 टेबिल स्पून
  • हरा धनियाँ — 1 टेबिल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
  • नमक — स्वादानुसार 

कोफ्ते बनाने की विधि-


  • लौकी को छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये लौकी को निचोड़ ले और निकले हुए पानी  को ग्रेवी के लिए अलग से रख ले।
  • एक बर्तन में कद्दुकस की हुई लौकी, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च, हरा धनियाँ ,अजवाइन ,हिंग ,बेसन और नमक मिला कर अच्छी तरह मिला लीजिये। मिश्रण को 10 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि बेसन के कण फूल जाये। कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है।
  • मोटे तले की कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये। करीब 1 टेबिल स्पून मिश्रण उठाकर कढ़ाई में डालिये। कढ़ाई में एक बार में जितने कोफ्ते आ जाए डाल दीजिये। कोफ्ता पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये। 
  • तले हुये कोफ्ते प्लेट में निकाल कर रख लीजिये।  सारे कोफ्ते इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये। सब्जी के लिये कोफ्ते तैयार हैं।



ग्रेवी बनाने की विधि-


  • टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये।
  • कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये। हींग और जीरा डाल दे।  जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये। इसके बाद बारीक कटी हुई प्याज डाले ,अब पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे, तब दही और मलाई फैट कर मिला दीजिये और  3-4 मिनिट तक भूनिये।
  • अब इसमे लौकी का पानी डाले और जरूरत हो तो थोड़ा पानी और डाले। जब पानी उबल जाए तो गरम मसाला डाले। फिर  लौकी के कोफ्ते डाले और 3-4 मिनट तक उबाले।
  • हरे धनिये के साथ गर्निस करे। 


सुझाव-
  • लौकी के कोफ्ते की सब्जी चपाती, परांठा, नान या चावल के साथ खाइये।
  • लौकी को अच्छे से निचोड़ ले नही तो कोफ्ते गोल नही बनेगे।
  • आप कोफ्ते बनाते समय बारीक कटीप्याज का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • यहा पर क्रीम ऑप्शनल हैं। आप चाहे तो न डाले।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

हरे प्याज और आलू की आसान सब्जी

घर में बनाए होटल जैसी भिंडी मसाला की सब्जी

क्रिस्पी प्याज के पकोड़े