लॉकडाउन रेसेपी - बिना मैदा के बनाए कुरकुरी जलेबी

कुरकुरी जलेबी 

जलेबी भारत की राष्ट्रीय मिठाई हैं और इसे उत्तर भारत में बड़े ही चाव के साथ खाया जाता हैं। शरदचंद्र पेंढारकर जलेबी का प्राचीन भारतीय नाम कुंडलिका बताते हैं।भारतीय मूल पर जोर देने वाले इसे ‘जल-वल्लिका’ कहते हैं। रस से परिपूर्ण होने की वजह से इसे यह नाम मिला। फारसी और अरबी में इसे जलाबिया कहा जाता हैं। उत्तर पश्चिमी भारत में जहां इसे जलेबी कहा जाता है वहीं महाराष्ट्र में इसे जिलबी कहा जाता है।

आज हम गेहूं के आटे से बनाएगे कुरकुरी और रसीली जलेबी --


JALEBI
Ghar Ka Khana Recipes

आवश्यक स‌ामग्री - Ingredients for Jalebi

  • गेहूं का आटा - 1 कप 
  • सूजी - 1/4 कप 
  • फैंटा हुआ दही - ½ कप  
  • चीनी - 1 1/2  कप
  • पानी - 1 कप 
  • रेड फूड कलर - ½ चुटकी 
  • बेकिंग पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
  • घी या रिफाइन्ड तेल - जलेबी तलने लिए



विधि - How to make Crispy Jalebi using wheat flour 

  • एक बड़े बर्तन  में सूजी निकाल लें, इसमें गेहूं का आटा, सूजी, फूड कलर और आधा कप दही डालकर मिला  फिर लें। 3/4 कप पानी डालकर गाढा़ मिश्रण तैयार कर लें। तैयार मिश्रण को 3-4 घंटे के लिए ढककर रख दें  ताकि मिश्रण अच्छे से फूलकर तैयार हो जाए।
  • अगर गोल ज्यादा पतला हो गया तो जलेबी सही नहीं बनेगी। एक चम्मच की मदद से इसको अच्छी तरीके से फेट लें ताकि इसमें कोई गुठलियाँ न रहे।


चाशनी बनाएं

चाशनी बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में चीनी और पानी डालकर पकने के लिये रख दें।  थोड़ी-थोड़ी देर में चाशनी को चलाते रहें। चीनी पानी में घुलने के बाद चाशनी को चैक कर लें। चमचे से 1- 2 चाशनी की  बूंद किसी प्याली में निकले, ठंडी होने के बाद उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाइये, चाशनी में 1 तार बन रही हो तो, चाशनी बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए।

जलेबी बनाएं

  • जलेबी का मिश्रण अच्छे से फूलकर  तैयार है। अब इसमें बेकिंग पाउडर डालकर मिक्स करे। पैन में घी डालकर गरम करे, जलेबी बनाने के लिए एक कोन लें।
  • आप चाहें तो कोई पॉलीथीन, टोमेटो केचप के प्लास्टिक की बोतल, या फिर बचे हुए दूध के पैकेट को नीचे से काटकर उसमें मिश्रण भरकर भी जलेबी बना सकते है।
  • कोन को नीचे से बिलकुल छोटा सा काट लें। घी गरम होने के बाद, इसमें जरा सा मिश्रण डालकर चैक कर लें  कि घी ठीक से गरम हुआ या नही। 
  • कोन को थोड़ा- थोड़ा दबाते हुए इसकी धार को हाथ से गोल गोल चलाते हुये पैन में डाले और जलेबी का आकार दें।
  • पलट-पलट कर कुरकुरी और गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। जलेबी के अच्छे से सिक जाने के बाद, जलेबी को निकालकर कलछी पर रख लीजिए, जिससे उस‌का अतिरिक्त घी पैन में  वापस चला जाए।
  • गरम जलेबी को चाशनी में डाल दें। जलेबी को चाशनी में 30 सेकंड तक डूबा रहने दें। 
  • उसके बाद उसे चाशनी से निकाल कर प्लेट में रखिए। इसी तरह सारी जलेबी तलकर चाशनी में डालकर तैयार कर लें। 
  • गरमा गरम जलेबी परोसिए।


सुझाव suggestion

  • अगर गलती से मिश्रण ज्यादा गीला हो जाए तो आप थोड़ी सूजी मिला दें।
  • अगर चीनी में गन्दगी है तब चाशनी बनाते समय, 1 चम्मच दूध डाल दें, चाशनी की गन्दगी झाग के रूप में चाशनी के ऊपर आ जायेगी, उसे चम्मचे से निकाल कर हटा दें, एकदम साफ चाशनी बनकर तैयार हो जायेगी।
  • आप 1 छोटी चम्मच नींबू का रस‌ मिला सकते हैं  जिससे कि चाशनी जमेगी नहीं।

Comments

Popular posts from this blog

बिना अरारोट के घर पर बनाए स्पंजी रसगुल्ले🥣

कुरकुरे चना मसाला

बिना इमली के बनाएं खट्टी मीठी चटनी