Posts

Showing posts from May, 2020

शाही प्याज सब्जी

Image
शाही प्याज की सब्जी/onion veg curry शाही प्याज की सब्जी खाने में बहुत ही टेस्टी और लाजवाब होती है। घर पर अगर अचानक से मेहमान आ जाए और बनाने के लिए सब्जी ना हो झटपट बनाएं शाही प्याज की सब्जी। आवश्यक सामग्री ingredients for Shahi pyaj/ Onion veg curry प्याज - 7-8 टमाटर - 3-4 (मीडियम) जीरा - 1/4 चम्मच हरी मिर्च - 2-3 धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच फ्रेश मलाई - 1/2 कप साबुत धनिया - 1/4 चम्मच गरम मसाला - 1/4 चम्मच शाही प्याज की सब्जी बनाने की विधि procedure of Shahi pyaj  सबसे पहले प्याज को आगे और पीछे से काट कर साफ कर ले अब प्याज में प्लस का साइन बनाते हुए कट लगाए। एक कढ़ाई में तेल गरम करें और सारी प्याज को फ्राई कर लें। इन्हें एक बर्तन में अलग से रख दें। शाही प्याज की सब्जी के लिए ग्रेवी onion curry grevi टमाटर, हरी मिर्च, साबुत धनिया, जीरा को मिक्सी जार में डालकर अच्छे से पीस लें। एक कढ़ाई में तेल गरम करें और इसमें इस पेस्ट को डाले , 3-4 मिनट तक भूनें। अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें

🥭 टेंगी मैंगो आइसक्रीम 🥭

Image
खट्टी मीठी मैंगो आइसक्रीम/mango icecream  🥭 गर्मियों में किसे आइसक्रीम खाना पसंद नहीं है। बच्चो को खट्टी मीठी आइसक्रीम बहुत पसंद आती हैं। घर पर बनी मैंगो आइसक्रीम का टेस्ट बहुत ही अच्छा आता है। तो आज हम बनाते हैं टैंगी मैंगो आइसक्रीम। Ghar Ka Khana Recipe आवश्यक सामग्री ingredients for mango icecream पका आम - 1 दूध - 1/2 लीटर मलाई/फ्रेश क्रीम - 1 कप चीनी - 1/2 कप इलायची - 2-3 टुकड़े की हुई नमक - चुटकी भर मैंगो आइसक्रीम बनाने की विधि procedure for 🥭 ice cream सबसे पहले एक बर्तन में दूध गर्म करने के लिए रख दे। एक बार उबाल आने के बाद इसे मध्यम आंच पर 15 से 20 मिनट तक उबालें। गैस बंद कर दूध को ठंडा होने के लिए रख दें। आम को धोकर उसका छिलका उतार ले उसका गूदा निकालकर मिक्सी जार में डालकर बारीक पेस्ट बना ले। अब मिक्सी जार में ठंडा किया हुआ दूध, आम का पेस्ट, मलाई, चीनी, नमक, इलायची डालकर अच्छे से पीस लें। अब एक एयर टाइट कंटेनर या बर्तन में इस पेस्ट को डालें और 3 से 4 घंटे के लिए फ्रिज में जमने के लिए रख दें। 3 से 4 घंटे के बाद इस पेस्ट को वापिस मिक्सी जार में 2

कुरकुरे चना मसाला

Image
कुरकुरे चना मसाला /Kurkure chana masala/खोखले चना मसाला चना मसाला शाम की चाय के साथ मिल जाए तो स्वाद और भी बढ़ जाता है। दिखने में बहुत ही कुरकुरे और स्वादिष्ट होते हैं। इन्हें खोखले चना मसाला , रोस्टेड चना मसाला भी कहा जाता है। Ghar Ka khana Recipe आवश्यक सामग्री ingredients for making chana masala काला चना - 1 कप धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच अमचूर पाउडर - 1/2 चम्मच काला नमक - 1/4 चम्मच नमक - स्वादानुसार तेल - तलने के लिए कुरकुरे चना मसाला बनाने की विधि how to make Kurkure chana masala Namkeen सबसे पहले चने को रात भर या 7 से 8 घंटे तक भिगो लें। चने पानी का निकालकर अच्छे से धो लें। अब चने कुकर में एक ग्लास पानी के साथ डालें और आंच पर रख दे। एक सिटी आने के बाद गैस बंद कर दें। कुकर का दम निकल दें, खुद से निकलने का इंतज़ार ना करे नहीं तो चने ज्यादा नरम हो जायेगे। कुकर में से चने निकाल कर अच्छे से सूखा लें, पानी बिलकुल भी ना रहे। अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल अच्छे से गरम होना चाहिए । अब थोड़े थोड़े चने कढ़ाई में डाले और जैसे ही चने

कुरकुरी बेसन भिंडी/ओकरा recipe/ladyfinger recipe

Image
कुरकुरी मसालेदार भिंडी/Kurkure masala/stuffed bhindi with besan मसालेदार कुरकुरी भिंडी को हम साइड डिश के रूप में परोस सकते हैं बेसन में कवर करके बनाई गई भिंडी उन्हें भी बहुत पसंद आएगी जो हिंदी खाना पसंद नहीं करते हैं आवश्यक सामग्री ingredients for kurkuri bhindi भिंडी - 250 ग्राम नींबू का रस - 1 चम्मच धनिया पाउडर - 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच जीरा - 1/4 चम्मच चाट मसाला - 1/4 चम्मच नमक - स्वाद अनुसार तेल - तलने के लिए कुरकुरी भिंडी बनाने की विधि procedure of making kurkuri bhindi- सबसे पहले भिंडी को धोकर, कपड़े से पोंछे ध्यान रहे भिंडी में पानी बिल्कुल भी ना रहे। अब भिंडी को बीच से लंबाई में दो टुकड़ों में काटें। अब एक टुकड़े को लंबाई में पतला पतला दो से तीन टुकड़ों में काटें और बीज निकाल दें। बीज  हम बीज इसलिए निकाल रहे हैं कि क्योंकि तेल में फ्राई करते समय बीज चटकते हैं। इसी तरह सारी भिंडी काट लें। अब कटी हुई भिंडी को एक बड़े बर्तन में लेकर नमक, बेसन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा, धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स क

राजमा की सब्जी / rajma ki sabji

Image
राजमा की सब्जी राजमा प्रोटीन, आयरन से भरपूर एक तरह की बींस होती है। राजमा एक पंजाबी, ग्रेवी वाली सब्जी है। Ghar ka khana recipes आवश्यक सामग्री ingredient for rajma राजमा - 1 कप रात भर भीगे हुए प्याज - 2 पिसे हुए टमाटर  - 2 पिसे हुए हरी मिर्च - 2 लहसुन - 4-5 कलियां अदरक - 1 इंच जीरा - 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर -1/2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच इमली का पेस्ट - 3-4 चम्मच नमक - स्वाद अनुसार तेल - 2 बड़े चम्मच राजमा बनाने की विधि सबसे पहले राजमा को रात भर या 7 से 8 घंटे पानी में भीगा रहने दे। सुबह इन्हें अच्छे से धोकर कूकर में 1 3/4 कप पानी , नमक के साथ 4 - 5 सीटियां आने तक पकाएं कुकर की गैस निकलने के बाद राजमा के पानी को किसी अलग बर्तन में डालकर रखें। इस पानी को हम बाद में यूज करेगे। अब कढ़ाई में तेल गरम करें, जीरा डालें, जीरे के हल्का ब्राउन होने पर पिसी हुई प्याज डालें, हलका सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें पिसे हुए टमाटर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च  का पेस्ट डालें। अभी नहीं 4 से 5 मिनट तक इन्हें भूनें। फिर इसम

कम मसाले से बनाए लबाबदार पनीर/paneer sabji

Image
पनीर लबाबदार  पनीर की सब्जी तो सभी को बहुत पसंद होती हैं और पनीर लबाबदार, नाम सुनते ही मुह में पानी आ जाता हैं। पनीर इसे नान, तंदूरी रोटी, रायते के साथ परोसकर खाने का मजा उठाये। Ghar Ka Khana Recipes  आवश्यक सामग्री -- पनीर - 250 ग्राम  टमाटर - 3 मीडियम साइज के (पिसे हुए ) प्याज - 2 बड़ी स्लाइस मे कटी हुई  हरी मिर्च - 3-4 कटी हुई  लहसुन - 5-6 कलियाँ  अदरक - 1 इंच बारीक कटी हुई  गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच  पनीर मसाला - 1/2 छोटी चम्मच  लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच  हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच  धनिया पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच  कसूरी मेथी - 1-2 चम्मच  तेल - 2 बड़े चम्मच  नमक - स्वादानुसार  पनीर की सब्जी बनाने की विधि-- सबसे पहले पनीर को चौकोर टुकड़े में काट लें। एक पैन में तेल गरम करे और पनीर के टुकड़ों को 2-3 मिनट तक ( हल्की सी लाल परत आने tak) भुने। पनीर को बाहर निकले और उस गरम तेल में प्याज डालें, सुनहरी होने तक भुने फिर उसमे टमाटर  डाले और 3-4 मिनट तक भुने। अब इसमे कटी हुई हरी मिर्च,अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और कसूर

बिना इमली के बनाएं खट्टी मीठी चटनी

Image
 अमचूर की झटपट  खट्टी मीठी चटनी - Instant Sweet and Sour Chutney for Chaat | Amchoor  chatney अमचूर की चटनी आम के पाउडर से बनायीं जाती है । इसे इमली की चटनी की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। गुणकारी होने के कारण यह पेट की समस्याओं और पाचन के लिए फायदेमंद है। अमचूर की चटनी बहुत जल्दी बन जाती हैं। इसे हम दही बड़े, समोसे, चाट आदि के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। Ghar Ka Khana Recipes आवश्यक सामग्री - Ingredients for amchoor sweet chatney गुड़ - 1 कप  अमचूर पाउडर - ¼ कप  लाल मिर्च पाउडर - ½  चम्मच अदरक पाउडर - 1/4 चम्मच भुना हुआ जीरा  - 1/4 चम्मच काला नमक - 1/4 चम्मच काली मिर्च - 1/4 चम्मच नमक - स्वादानुसार  विधि - How to make Instant Khatti Meethi Chatney अमचूर पाउडर से चटनी बनाने के लिए एक कढ़ाई में अमचूर पाउडर, 1 कप पानी,  तोड़ कर बारीक किया हुआ गुड़ डाल कर धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें।  जब उबाल आ जाए और गुड़ के अच्छी तरह से पानी में घुल जाने पर इसमें काला नमक, काली मिर्च,  भुना हुआ जीरा, अदरक पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाये। मसाला डालने के बाद चटन

लॉकडाउन रेसेपी - बिना मैदा के बनाए कुरकुरी जलेबी

Image
कुरकुरी जलेबी   जलेबी भारत की राष्ट्रीय मिठाई हैं और इसे उत्तर भारत में बड़े ही चाव के साथ खाया जाता हैं। शरदचंद्र पेंढारकर जलेबी का प्राचीन भारतीय नाम कुंडलिका बताते हैं।भारतीय मूल पर जोर देने वाले इसे ‘जल-वल्लिका’ कहते हैं। रस से परिपूर्ण होने की वजह से इसे यह नाम मिला। फारसी और अरबी में इसे जलाबिया कहा जाता हैं। उत्तर पश्चिमी भारत में जहां इसे जलेबी कहा जाता है वहीं महाराष्ट्र में इसे जिलबी कहा जाता है। आज हम गेहूं के आटे से बनाएगे कुरकुरी और रसीली जलेबी -- Ghar Ka Khana Recipes आवश्यक स‌ामग्री - Ingredients for Jalebi गेहूं का आटा - 1 कप  सूजी - 1/4 कप  फैंटा हुआ दही - ½ कप   चीनी - 1 1/2  कप पानी - 1 कप  रेड फूड कलर - ½ चुटकी  बेकिंग पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच घी या रिफाइन्ड तेल - जलेबी तलने लिए विधि - How to make Crispy Jalebi using wheat flour  एक बड़े बर्तन  में सूजी निकाल लें, इसमें गेहूं का आटा, सूजी, फूड कलर और आधा कप दही डालकर मिला  फिर लें। 3/4 कप पानी डालकर गाढा़ मिश्रण तैयार कर लें। तैयार मिश्रण को 3-4 घंटे के लिए ढककर रख दें  ताकि मि