Posts

Showing posts from April, 2020

तरबूज शरबत

Image
तरबूज का शरबत (Watermelon Juice) घर पर बना ठंडा तरबूज का शरबत स्वाद और सेहत दोनों के लिए बहुत गुणकारी होता है। घर में बने तरबूज का शरबत पीने के बाद आप बाजार में बिकने वाले बनावटी रंग और स्वाद वाली कोल्ड ड्रिंक्स को नहीं पियेगें। गर्मी के मौसम में तरबूज का शरबत शरीर को तरो-ताजगी देने वाला होता हैं। आवश्यक सामग्री Ingredients For Watermelon Juice तरबूज - 1 kg नींबू - 1 रस पुदीना - 7-8 पत्तियां बर्फ के टुकड़े - 5-6 तरबूज शरबत बनाने की विधि How To Make Watermelon Juice सबसे पहले तरबूज को धोकर साफ कर ले। अब इसे काटे और हरे छिलके को हटा दें। तरबूज के लाल हिस्से के छोटे-छोटे टुकड़े करके उन्हें मिक्सी जार में डालें, इसके साथ इसमें पुदीना भी डाल दें। अब इन्हें अच्छे से पिसे, अगर आपको ज्यादा मीठा पसंद है तो यहां पर आप चीनी भी डाल सकते हैं। पीसने के बाद इसे एक बर्तन में निकालें और अब इसमें नींबू का रस डाले। परोसते समय गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से तरबूज का शरबत डालें। तरबूज का शरबत तैयार है आप इसे पूरीना पत्तियों से सजा सकते हैं सुझाव Suggestion

रूहफजा मावा आइसक्रीम

Image
रुहफजा मावा आइसक्रीम आइसक्रीम छोटे - बड़े सभी को पसंद होती हैं। गर्मियों के मौसम में ठंडी ठंडी आइस क्रीम खाने के लिए मिल जाए तो क्या कहना। बच्चो को रंग बिरंगी दिखने वाली आइसक्रीम बहुत पसंद आती है तो आज हम रूहअफजा से आइसक्रीम । आवश्यक सामग्री Ingredients For Icecream दूध - 1/2 लीटर चीनी - 6-7 चम्मच बादाम - 4-5 स्लाइस लिए हुए पिसा हुए नारियल - 2 चम्मच रूहअफजा - 6-7 चम्मच रूहअफजा मावा आइसक्रीम बनाने की विधि - एक भारी तल के बर्तन में दूध को धीरे धीरे चलाते हुए गरम करें। जब दूध की मात्रा आधी हो जाए तब इसमें चीनी मिलाएं और बादाम डाले। गैस बंद करके दूध को ठंडा होने दें, दूध के ठंडा होने पर इसमें रूहअफजा मिलाएं और मिक्सी जार में 20 सेकंड तक चलाए। अब छोटे साईज के गिलास में दूध को डाले और उसके ऊपर एल्यूमनियम फॉइल लगा दें। बीच में हलका सा कट लगाकर आइसक्रीम स्टिक लगा दें। अब इन्हें फ्रीजर में 8-10 घंटे के लिए जमा दें। आइस क्रीम को गिलास से निकाले और पिसे हुए नारियल के पाउडर में लपेटे। रूहअफजा मावा आइसक्रीम खुद भी खाए और बच्चो को भी खिलाएं। सुझाव Suggesti

आलू बोंडा/बटाटा वड़ा

Image
आलू बोंडा/बटाटा वडा आलू बोंडा दक्षिण भारत का सबसे लोकप्रिय लोकप्रिय नाश्ता है। इन्हें आलू की स्टफिंग और बेसन में लपेट कर बनाया जाता है इसे चाय या खट्टी मीठी चटनी के साथ खाया जाता है। बारिस के मौसम में चाय के साथ बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं।  स्टाफिंग के लिए आवश्यक सामग्री ingredients for making aloo Bonda stuffing उबले हुए आलू - 4                        प्याज - 2  लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई ) हींग - 1/4 छोटी चम्मच सौंफ - 1/4 छोटी चम्मच राई - 1/2 छोटी चम्मच अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ ) साबुत धनिया -  आधा छोटी चम्मच नमक - स्वादानुसार तेल - तलने के लिए   बेसन का घोल बनाने के लिए बेसन -1 कप नमक - स्वादानुसार अजवाइन - 1/4 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा - 1 चुटकी  स्टाफिंग तैयार करें procedure for stuffing सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करें अब उसमें राई, हींग डाले। राई तड़कने पर अदरक और बारीक कटी हरी मिर्च डालें । 10 सेकंड बाद इसमें सौंफ और साबुत धनिया डालें। अब इसमें लंबाई म

बिना अरारोट के घर पर बनाए स्पंजी रसगुल्ले🥣

Image
स्पंजी रसगुल्ला बनाए रसगुल्ला छैना से बना हुआ एक बंगाली मिठाई हैं। सभी को पसंद आने वाले रसगुल्ले को हम घर पर भी बना सकते हैं। इसे दिन या रात के खाने के बाद मीठे में खा सकते हैं।  आवश्यक सामग्री Ingredients For Rasgulla दूध -1 लीटर नींबू -2 (रस निकाल ले) चीनी - 400 ग्राम इलायची - 3-4 ( बीज निकाल कर पीस ले) रसगुल्ला बनाए Making Of Rasgulla एक भारी तले के बर्तन में दूध डालकर गरम करने के लिये रख दें। दूध में उबाल आने पर दूध को आँच से नीचे उतार लें , और थोड़ा सा ठंडा कर लें। जब दूध हल्का सा ठंडा हो जाए तब धीरे धीरे नींबू का रस मिलाएं। जब पूरा दूध फट जाए तब फटे हुए दूध को सूती कपड़े में लेकर अच्छे से धो ले जिससे नींबू रस की ख़ुशबू निकाल जाए। अब इसे 20-25 मिनट तक लटका दे जिससे सारा पानी निकल जाए। अब पनीर को एक थाली में लें और उसे आटे की तरह 5 मिनट तक गूथें, गुथने पर यह चिकना हो जाता हैं। अब इससे छोटी छोटी लोइयां बनाए और एक गीले कपड़े से ढककर रख दें।  चाशनी बनाए एक बर्तन में चीनी और पानी डाल कर गैस पर गरम होने के लिए रख दे, जब चाशनी में उबाल आ जाए तो त

पंजाबी छोले बनाएं

Image
पंजाबी छोले छोले सभी को अच्छे लगते हैं इन्हें भटुरे, चावल, तंदूरी रोटी के साथ खाया जाता है। प्रोटीन से भरपूर छोले पंजाबी खाने की एक स्वादिष्ट सब्जी हैं। आवश्यक सामग्री Ingredients For Punjabi Chhole छोले/काबुली चना - 1 1/2 कप  प्याज - 2  जीरा - 1/2 चम्मच  हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच  लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच  धनियां पाउडर - 1/2 चम्मच  गरम मसाला - 1/2 चम्मच  नमक - स्वादानुसार  तेल - 1 चम्मच  तड़के के लिए सामग्री -- लौंग - 2 काली मिर्च - 2 लहसुन - 6-7 कलियाँ टमाटर - 2 लाल पके हुए  अदरक - 1/2 इंच  हरी मिर्च - 1 बारीक कटी चना मसाला - 1 चम्मच   तेल - 1 बड़ा चम्मच  नमक - 1/4 चम्मच  कसूरी मेथी - 1/2 चम्मच  पंजाबी छोले बनाने की विधि Making Of Punjabi Chhole सबसे पहले चने को रातभर या 8-7 घंटे  भिगो कर रख दे। अब कुकर में चने, प्याज, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर, 1 चम्मच तेल, जीरा, नमक, और गरम मसाला  ड़ाल कर 4-5 सिटी लगाएँ।  कढ़ाई में 1 चम्मच तेल गरम करे, गरम होने पर लौंग, काली मिर्च ड़ाले। टमाटर, लहसुन, अदरक, को मिक्सी में बारीक पीस लें ,औ

बाजार जैसा चॉको लावा केक घर पर बनाए

Image
चॉको लावा केक केक किसे पसंद नही होता, खासकर बच्चो को। चॉकलेट केक का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता हैं। टेस्टी केक को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। तो चलिये आज मिलकर बनाते हैं चॉको लावा केक। चॉको लावा केक के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients For Choco Lava Cake गेंहू का आटा – ½ कप पिसी शक्कर – 1/3 कप दूध – ¾ कप  नमक – एक चुटकी  कोको पाउडर – 3 चम्मच  बेकिंग पाउडर – ½ चम्मच घी – 2 चम्मच  नींबू का रस- ½ चम्मच चॉकलेट पीस – 3-4  चॉको लावा केक बनाने की विधि Making Of Choco Lava Cake एक बर्तन में आटा, नमक, कोको पाउडर और बेकिंग पाउडर को अच्छे से मिला लें। अब लावा बनाने के लिए दूसरे बर्तन में चीन और दूध का घोल बनाए। फिर इसमे घी, इलायची पाउडर और नींबू का रस डाल कर अच्छे से मिला लें। इस लावा के घोल को पहले से बने घोल में अच्छे से मिला ले, और खूब फेंटे । अब कुकर की सिटी निकालकर उसे बंद करके 10 मिनट तक प्रीहीट करे। अब इसमे एक गिलास पानी डाले, फिर इसमे एक कटोरी रखे और उसे भी आधा पानी से भर लें। फिर इसके ऊपर एक प्लेट रख दें। छोटी नाप की कटोरी ले उसमे थोड़

घर पर बनाए चॉकलेट आइसक्रीम

Image
घर पर बनाये चॉक्लेट आइसक्रीम (Chocolate Ice Cream) आइसक्रीम सिर्फ बच्चों की ही फेवरेट नहीं है बड़े भी इसे उतना ही पसंद करते हैं, इसे सर्दी, गर्मी, दिन, दोपहर,शाम में कभी भी खा सकते है चाकलेट आइसक्रीम बहुत ही स्वादिष्ट और एक सिंपल रेसिपी है। घर पर आसानी से उपलब्ध सामग्रियों से यह स्वादिष्ट और आकर्षक रेसिपी आराम से बनाई जा सकती है। आइसक्रीम बनाने के लिए किसी खास मौके की जरुरत नहीं होती इसे जब मन करे तब बना कर खा सकते हैं। चॉकलेट आइसक्रीम बनाने की आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chocolate Ice Cream फुल क्रीम दूध - 2 1/2 कप कस्टर्ड पाउडर – 2 चम्मच  कोको पाउडर – 2 चम्मच  चीनी- -1 कप वनीला एसेंस - 1/2 चम्मच  दूध मलाई – 2 कप  चैरी चॉकलेट आइसक्रीम बनाने की विधि How To Make chocolate icecream सबसे पहले कस्टर्ड और कोको पाउडर को आधा कप दूध में गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिये, अब कढ़ाई में बचे हुए दूध को गरम करने के लिए रख दे और कस्टर्ड मिले दूध को इसमे धीरे धीरे मिलाये। दूध में उबाल आने के बाद 5-6 मिनट तक चमचे से चलाते हुये पकाए, अब इसमे चीनी ड़ाल कर मिला लें। अब इसम

10मिनट में बनाए सोयाबीन क्रंची बोल्स पकोड़े

Image
सोयाबीन क्रंची बोल्स पकोड़े soyabeen crunchy balls Pakode सोयाबीन विटामिन , प्रोटीन से भरपूर बहुत ही पोष्ठिक होता हैं। सोयाबीन की सब्जी, पुलाव, चीला, खीर आदि बनाए जाते हैं। छोटे बच्चो के लिए बहुत ही गुणकारी होते हैं , इसलिए आज हम सोयाबीन की क्रंची बोल्स बनायेगे, जिससे बच्चे उन्हे चाव से खाए । आवश्यक सामग्री Ingredients For  सोयाबीन क्रंची बोल्स पकोड़े soyabeen crunchy balls Pakode सोयाबीन - 1 कप  बेसन - 1/2  कप लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्‍मच अजवाइन - 1/2 चम्‍मच  जीरा - 1/4 चम्मच  साबुत धनिया- 1 चम्मच   हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी)(जरूरत के हिसाब से) नमक - स्वादनुसार  पानी- आवश्यकतानुसार   सोयाबीन क्रंची बोल्स पकोड़े soyabeen crunchy balls Pakode सबसे पहले गरम पानी में सोयाबीन और 1/4 चम्मच नमक डालकर 10 मिनट के लिए भिगो दें। एक बर्तन  में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, जीरा, साबुत धनिया, हरी मिर्च डाले और थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए पेस्ट बनाए। पेस्ट ज्यादा गाढ़ा नही बनाना हैं।  अब सोयाबीन पानी से निकाल कर अच्छे से निचोड़ लें और बेसन घोल में ड़ाल कर अच्छे से मिला ले

घर में बनाए होटल जैसी भिंडी मसाला की सब्जी

Image
भिंडी मसाला की सब्जी The Family's Corner भिंडी मसाला एक स्वादिष्ट सब्जी है साथ ही सेहत से भरपूर है।  बड़े हों या बच्चे भिन्डी की सब्जी सभी को बहुत अच्छी लगती है । भिंडी की यह सब्जी बनाने में बहुत  ही सरल और झटपट बनने वाली हैं। तो आज हम बनाते है भिंडी मसाला की सब्जी-- आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bhindi ki sbji भिंडी- आधा किलो  प्याज- 2 (मीडियम साइज ) टमाटर - 2 (मीडियम साइज ) तेल  - 2 बड़े चम्मच जीरा -1 छोटी चम्मच अजवाइन - 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्ची पाउडर -1 छोटी चम्मच  हल्दी पाउडर- 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर -2 छोटी चम्मच  हरा धनियाँ - 1बड़ी  चम्मच   बारीक कटा हुआ नमक- स्वादानुसार विधि - How to make bhindi ki sbji-- छोटी और मध्यम आकार की भिन्डी  लें । अब भिंडी को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये जब तेल गरम हो जाये तब उसमें सौंफ,जीरा और अजवाइन डाले।अब इसमे स्लाइस किया हुआ प्याज  डाले और हल्का सा फ्राई करे।  अब भिंडी और टमाटर डाले और अच्छे से मिलाये।अब उसे

क्रिस्पी प्याज के पकोड़े

Image
10 मिनट में प्याज के पकोड़े onion pakode  in 10 minute अगर कुरकुरे और स्वादिष्ट पकोड़े शाम की चाय या बारिस के मौसम में मिल जाएँ तो स्वाद दुगुना हो जाता हैं। आज की शाम की चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए बनाते हैं क्रिस्पी प्याज के पकोड़े। Ghar Ka Khana Recipes प्याज के पकोड़े की आवश्यक सामग्री Ingrediants For Pyaj ke pakode   बेसन -2कप  चावल का आटा - 1/2 कप  प्याज - 6 (लंबाई में काटे हुए)  नमक - 1/2 चम्मच  अजवाइन - 1/2 चम्मच  लाल मिर्च पाउडर - 2 चम्मच  कप हरा धनिया - 1कप (बारीक काटा हुआ ) हरी मिर्च -2 ( गोल कटी हुई) पानी - आवश्यकतानुसार  तेल - तलने के लिए  प्याज के पकोड़े बनाने की विधि How To Make Onion Pakode एक बर्तन में बेसन लें, इसमें चावल का आटा, नमक, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च डालकर मिला लें। अब पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। अब इसमे बारीक कटा धनियाँ और लंबाई में कटी हुई प्याज डाले और अच्छे से मिला लें। अब कढ़ाई में तेल गरम करे। तेल गरम होने पर तैयार मिश्रण को फलाते हुए ड़ाले (एक साथ नही ड़ाले)। एक साथ डालने से पकोड़े कुरकुरे नही बनेगे ।  मध्यम आँच प

बेसन ढोकला इन कुकर

Image
कुकर में बनाएँ बेसन ढोकला Besan Dhokla In Cooker ढोकला मुख्यत एक गुजराती व्यंजन हैं। बेसन ढोकला खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और हल्का होता हैं। इसमे बहुत कम तेल का प्रयोग किया जाता हैं।  हम यहाँ ढोकला बना रहे  है बड़े ही आसान तरीके से। आवश्यक सामग्री-Ingrediants For Making Besan Dhokla बेसन - 200 ग्राम (2 कप) हल्दी - 1/6 छोटी चम्मच  हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच  अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच नींबू का रस - 2 छोटी चम्मच (2 मीडियम आकार के नींबू ) ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम नमक - स्वादानुसार  ढोकला के लिए तड़का-Tadka For Dhokla तेल - 1 छोटी चम्मच  राई -   1/2 छोटी चम्मच हरी मिर्च - 2 - 3 ( लम्बाई में काट ले ) नमक - 1/4 छोटी चम्मच चीनी - 1 छोटी चम्मच पानी - 1/2 आधा कप  नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच हरा धनियां - 1 बड़ी चम्मच (बारीक काटा हुआ) बेसन ढोकला बनाने की विधि - How to prepare Besan Dhokla ढोकला बनाने के लिए सबसे फले बेसन को एक बर्तन में  लेकर उसमे हल्दी पाउडर ड़ाले। अब इसमे थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोलिए। (इसमे गुठलियाँ नही

आइसक्रीम

Image
आइसक्रीम की आसान रैसिपि How To Make Ice Cream आइसक्रीम का नाम सुनते  ही मुंह में पानी आ जाता हैं, आए भी क्यों न, आइसक्रीम  होती ही हैं इतनी टेस्टी । तो चलिये बनाते है घर बैठे ही टेस्टी आइसक्रीम ।  Ghar Ka Khana Recipes आइसक्रीम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री Ingrediants For Making Ice Cream दूध - 1/2 लीटर कस्टर्ड पाउडर - 2 चम्मच  दूध मलाई - 2 कप चीनी - 7-8 चम्मच  इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच  आइसक्रीम बनाने की विधि Procedure For Making Ice Cream -- सबसे दूध को गरम कर लें, उबाल आने पर इसमे से आधा कप दूध अलग से रख लें। अब इसमे दूध की मलाई डालें और अच्छे से चलाये जिससे मलाई पूरी तरह से दूध में मिल जाए। अब दूध को 10 मिनट तक लगातार चलते रहे ताकि दूध लगे नही। अब इसमे चीनी, इलायची पाउडर डाल दे। 10 मिनट बाद जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए तब आधा कप दूध (जो ठंडा हो चुका हैं ) में कस्टर्ड पाउडर डाले और अच्छे से मिलाये , इसमे गुठलियाँ नही रहनी चाहिए। अब इसे धीरे-धीरे गरम दूध में मिलाये और दूध को लगभग 3-4 मिनट तक चलाये ,अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने पर जिस भी बर

आलू टिक्की

Image
पोहे से बनाए आलू की क्रिस्पी टिक्की   Make Crispy Potato Tikki with Poha आलू की टिक्की फ़ेमस स्ट्रीट फूड मे से एक हैं। इसे खट्टी मीठी चटनियों, दही आदि के साथ खाया जाता हैं। कहीं-कहीं इसे छोले के साथ भी परोसा जाता हैं। Ghar Ka Khana Recipe आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo tikki उबले हुए आलू - 7-8 (500 ग्राम) तेल - 3-4 बड़ा चम्मच हरा धनिया - 2-3 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ) हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई) पोहे - 2 कप (100 ग्राम) नमक - स्वादानुसार आलू टिक्की बनाने की विधि - How to make Crisp Aloo Tikki सबसे पहले उबले हुए आलू को कद्दूकस कर लें। पोहे को धो लें, और अच्छे से निचोड़ लें। अब पोहे को आलू के साथ एक बर्तन में अच्छे से मिला ले। अब इसमे हरा धनिया, हरी मिर्च डाले, और इसे अच्छे से आटे की तरह गूँथ लें, अब आप इसे 15-20 मिनट के लिए ढ़क कर रख दें। अब इस मिश्रण से थोड़ा-सा मिश्रण लेकर हाथों में गोल-गोल बनाएं फिर हल्के हाथों से थोड़ा सा दबा दें। इसी तरह सारे मिश्रण से टिक्की तैयार कर लें।   गरम पैन में थोडा़-सा तेल डाल दें,  पैन पर जितनी टिक्की आ जाय, सिकने के लि

सूजी के स्वादिष्ट गुलाब जामुन Gulab Jamun Recipe in Hindi

Image
 सूजी के स्वादिष्ट गुलाब जामुन Gulab Jamun Recipe in Hindi सूजी के गुलाबजामुन बहुत ही स्वादिष्ट और मुंह में घुल जाने वाले बनते हैं। इन्हे बनाना बहुत ही आसान होता हैं।  तो चलिये आज हम सूजी के गुलाब जामुन बनाते हैं। Ghar Ka Khana Recipes सूजी के गुलाब जामुन बनाने की सामग्री -- सूजी - एक कटोरी चीनी -  डेढ़ कटोरी (बारीक पीसी हुई) दूध - दो कटोरी देसी घी - एक चम्मच पानी -  जरूरत के हिसाब से किशमिश - 1 बड़ी चम्मच  इलायची पाउडर - 4-5  घी या तेल - तलने के लिए  नींबू - 1/2 चम्मच रस सूजी के गुलाब जामुन बनाने की विधि -- सबसे पहले सूजी को हल्का सा भून लें। फिर इसमे दूध,  घी डालें और चलाते रहें। थोड़ी  देर बाद सूजी फूल जाएगी और सारे दूध को सोख लेगी। अब इसे एक बर्तन में निकाल लें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो  उसे आटे की तरह गूँथ लें, और ढक कर रख दे। गुलाब जामुन की चाशनी-- एक बर्तन में चीनी और एक कटोरी पानी लें। (चीनी की मात्रा का आधा पानी ले) इसमें आधा चम्मच नींबू रस डाले जिससे चाशनी साफ बनेंगी। चीनी घुलने के बाद हमें बस चाशनी को गाढ़ा करना है (दो उंगलिय

चने की दाल और टमाटर की चटनी

Image
चने की दाल और टमाटर की चटनी चटनी एक ऐसी रेसेपी हैं जो छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग व्यक्तियों सभी को पसंद हैं। चटनी के बहुत सारे औषधीय गुण हैं क्यूंकि इसको बनाने में डाली जाने वाली सामग्री आमतौर पर कच्ची होती हैं। अगर खाने के साथ चटनी मिल जाए तो खाने का स्वाद और बढ़ जाता हैं। इसलिए आज हम चने की दाल और टमाटर की चटनी बनयेंगे। The Family's Corner सामग्री-- टमाटर -3-4 (मीडियम साइज के)  चने की दाल - 1/2 कप  कच्चा नारियल  - 1/2 (आधा ) लाल मिर्ची - 1/4 छोटा चम्मच  नमक - स्वादानुसार  तेल - 1  चम्मच  तड़के के लिए -- हिंग - 1 चुटकी  राई - 1 चुटकी  कड़ी पत्ता - 5-6 पत्ते  तेल - 1/2 छोटा चम्मच बनाने की विधि-- एक पैन में तेल गरम करे, गरम होने पर टमाटर के टुकड़े तेल में डाले , 2-3 मिनट के लिए फ्राई करें। फ्राई किए टमाटर को एक बर्तन में निकाल ले,अब चने की दाल को भी 2-3 मिनट के लिए फ्राई करें। अब मिक्सी जार में फ्राई किए टमाटर, चने की दाल, कच्चा नारियल, लाल मिर्ची पाउडर , नमक डाल कर अच्छे से पीस लें। चटनी को एक बर्तन में निकाल लें। तड़का लगाये-- एक पैन में

सूजी /रवा की इडली

Image
सूजी /रवा की इडली    इडली मुख्यत दक्षिण भारतीय रेसेपी हैं यह कई प्रकार से बनाई जाती हैं।चावल दाल की इडली तो सभी ने खाई होगी। लेकिन आज हम सूजी से इडली बनायेगे क्योंकि इसे न तो चावल दाल की तरह भिगोने का झंझट हैं और ना ही पीसने का । झटपट बनकर तैयार होने वाली रेसेपी है सूजी की इडली। The Family's Corner आवश्यक सामग्री -   Ingredients for Rava Idali Recipe 3-4 लोगों के लिये रवा (सूजी) - 1 1/2 दही -  1 1/2 कप पानी - 1/4 कप नमक - स्वादानुसार ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच तेल - एक बड़ी चम्मच ( इडली स्टैन्ड को चिकना करने के लिये) बनाने की विधि - How to make Rava Idli Recipe सबसे पहले दही को फैट लें।अब एक बर्तन में सूजी और दही को अच्छे से मिला लें।अब इसमे नमक और पानी डाल कर अच्छे से फैट लें। अब मिश्रण को 15-20 मिनट तक ढक कर रख दे। इडली बनाने के बर्तन में 2 छोटे गिलास पानी डालकर गैस पर रखे इडली स्टैन्ड को थोड़ा तेल लगा कर चिकना कर लें  मिश्रण को अच्छे से चलाये अब ईनो साल्ट डाले और थोड़ा सा चलाये। अब चम्मच की सहायता से इडली बर्तन के साँचो को भर दें।  अब ढक्कन लगा

हरे प्याज और आलू की आसान सब्जी

Image
    हरे प्याज और आलू की आसान सब्जी Spring Onion Potato Sbji हरे प्याज और आलू आसानी से घर में मिल जाते  हैं। हरे प्याज और आलू की सब्जी एक स्वादिष्ट रेसिपी हैं और हरे  प्याज हमारे लिए काफी गुणकारी होते हैं। तो आइये आज हम हरे प्याज (स्प्रिंग ऑन्यन ) की सब्जी बनाते हैं। The Family's Corner आवश्यक सामग्री - - आलू - 2 चौकोर कटे हुए हरे प्याज - 4 पत्तियों समेत  सरसों का तेल -1 बड़ा  चम्मच हींग - 1/4 (एक चौथ छोटा चम्मच) राई - 1/2 (आधा) छोटा चम्मच धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच हल्दी का  पाउडर -1/4(एक चौथ छोटा चम्मच लाल मिर्च  पाउडर -1/2 (आधा) छोटा चम्मच हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई नमक - स्वादानुसार   विधि- सबसे पहले हरे प्याज को अच्छे से धो कर छोटा छोटा काट ले। TheFamily's Corner प्रेसर कूकर में तेल गर्म करें, फिर इसमें जीरा और राई डाले। राई के तड़कने पर हींग डाले। अब आलू डाले और थोड़ी देर के लिए चलाए ,अब इसमें हरे प्याज डाले और 2 मिनट के लिए चलाए फिर टमाटर,हरी मिर्च डाले । अब हल्दी पाउडर,लाल मिर्ची पाउडर,धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं